Posts

Showing posts from September, 2017

Good News: पिता बनने वाले हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा

Image
अमर उजाला इस साल दिसंबर में सलमान खान अपनी उम्र के 52वे पड़ाव पर पहुंच जाएंगे। देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर होने के बावजूद उनका फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन सलमान के फैसे के लिए एक गुड न्यूज है। बॉलीवुड हंगामा पर छपी खबर के अनुसार, सलमान खान बिना शादी के ही पिता बनना चाहते हैं। सलमान खान अगले 2-3 साल में पिता बनने की उम्मीद जता रहे हैं। इसके लिए वो सरोगेसी का सहारा लेंगे। सलमान 50 साल के हो गए हैं। वो नहीं चाहते कि उनकी उम्र निकल जाए। जब वो 70 के होंगे तब उनके बच्चे 20 साल के हो जाएंगे। सलमान खान का कहना कि ऐसा वो अपने पैरेंट्स सलीम खान औ सलमा खान के लिए कर रहे हैं। वो सलमान के बच्चे का मुंह देखना चाहते हैं। ये खबर सलमान के फैंस के लिए काफी अच्छी है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, कुंवारे ही सही। बता दें कि सलमान खान की अगली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' होगी। ये फिल्म ईद 2018 पर रिलीज होगी।

जिस फोटो ने इस कपल को मशहूर किया, उसी की वजह से अब दोनों कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

Image
DainikBhaskar सोशल साइट्स पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की फोटो काफी शेयर की जा रही है। ये तस्वीर श्रीलंका के एक कपल की है। यह कपल शादी के जोड़े में नजर आ रहा है। हालांकि, अब इसी फोटो की वजह से दोनों कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।  दुल्हन की साड़ी थी दो मील लंबी... इस तस्वीर में दुल्हन ने जो साड़ी पहन रखी है, वह दो मील लंबी है। श्रीलंका में किसी दुल्हन द्वारा पहनी गई ये सबसे लंबी साड़ी है। लेकिन जिस साड़ी ने उसे चर्चा दिलाई, अब उसी के कारण वह जेल जाने की कगार पर पहुंच गई है। दुल्हन ने अपनी दो मील लंबी साड़ी को पकड़ने के लिए दो स्कूलों से 250 बच्चे बुलवाए थे। श्रीलंका के द नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी (NCPA ) के मुताबिक, स्कूल की पढ़ाई के दौरान इस तरह बच्चों को अपने पर्सनल फंक्शन में ले जाना कानून के खिलाफ है। हो सकती है 10 साल की सजा... NCPA के चेयरमैन मरिनी दी लिवेरा ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को जल्द ही सजा सुनाई जाएगी, ताकि इसका ट्रेंड ना बन जाए। इस मामले में 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

पाक में है दुनिया का सबसे खतरनाक पुल, हर कदम पर होता है खतरा

Image
DainikBhaskar एक तरफ दुनिया सुपरसोनिक जेट और  बुलेट ट्रेन  की तरफ बढ़ रही है, वहीं पाकिस्तान में लोगों को बेसिक सुविधाएं तक नहीं हैं। पाकिस्तान बनने के दशकों बाद भी वहां के लोगों को सड़क, बिजली, पेयजल जैसी सुविधाआें के लिए तरसना पड़ता है। पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए जम्मू-कश्मीर के हिस्से में तो हालात और भी खराब हैं। इसी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल भी है, जिसे पुल कहना पुलों का मजाक उड़ाना ही होगा। ऐसा है हुसैनी सस्पेंशन ब्रिज... -हुसैनी सस्पेंशन ब्रिज नामक यह खतरनाक पुल अपर हुंजा एरिया में बोरित लेक के ऊपर बना है। यह लोहे की केबल्स के साथ लकड़ी के पटिए जोड़कर बनाया गया है। -यह जराबाद और हुसैनी गांव को जोड़ता है। 1960 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान जराबाद में शिकार खेलने आए थे। तब उन्होंने यहां सस्पेंशन ब्रिज बनाने का आदेश दिया था। हालांकि उनके आदेश के बाद भी ब्रिज 1967-68 तक ही बन पाया। -लोहे की केबल्स तानकर और उस पर लकड़ी के फट्टे लगाकर बनाया गया यह ब्रिज वास्तव में किसी टेम्पररी पुल की तरह ही था। 2011 क...

मेरा कोई रिश्तेदार नहीं, करप्शन के खिलाफ लड़ाई में समझौता नहीं करूंगा: मोदी

Image
DainikBhaskar नई दिल्ली. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं है। जो भी पकड़ा जाएगा, उसे बख्शेंगे नहीं। मेरे कोई रिश्तेदार नहीं हैं। करप्शन और टेररिज्म के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी संगठन काम करे। देश की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। वित्त मंत्री  अरुण जेटली  ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बता दें कि बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मिशन 360 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें शाह ने एक सीक्रेट प्लान भी बनाया है। जिसे उन्होंने दो दिन चली मीटिंग में नेताओं से शेयर किया।  लोकतंत्र को चुनाव से आगे लेकर आएं..

ऑस्कर के लिए ना चुने जाने पर ये बोले 'बाहुबली' के डायरेक्टर

Image
hindinews18 एस. एस. राजामौली इस साल अपनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कनक्लूजन' के ऑस्कर में शामिल न होने से निराश नहीं हैं. फिल्मकार का कहना है कि उनका लक्ष्य कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाना और पुरस्कार जीतने के बजाय टीम के लिए पैसा बनाना है. राजामौली ने कहा, "बिलकुल भी नहीं (इस साल ऑस्कर की दौड़ में पीछे होने से निराश नहीं), जब मैं फिल्म बनाता हूं तो कभी पुरस्कार के बारे में नहीं सोचता. यह मेरा लक्ष्य नहीं है. मेरा पहला लक्ष्य खुद कहानी से संतुष्ट होना और फिर दर्शकों की अधिकतम संख्या तक पहुंचना है और उनके लिए पैसा कमाना, जिन्होंने इसमें अपनी जान लगाई है." उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सबसे जरूरी है. अगर पुरस्कार मिलता है, तो मैं खुश हूं. अगर नहीं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि यह मेरे मानदंडों पर नहीं है." दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी पृष्ठभूमि पर निर्मित हिंदी फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में नॉमिनेट की गई है. माना जा रहा है कि 'बाहुबली 2: द कनक्लजन' भी इस दौड़ म...

गोलमाल अगेन ने रिलीज होने से पहले बनाया ये रिकॉर्ड

Image
hindinews18 'गोलमाल अगेन' को आप इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म भी कह सकते हैं. 'गोलमाल अगेन' दिवाली के मौके पर रिलीज होगी लेकिन दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज पैदा हो गया है. पिछले हफ्ते इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. 'गोलमाल अगेन' के ट्रेलर को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. ट्रेलर रिलीज होने के दो घंटों के भीतर ही इसे फेसबुक और यूट्यूब पर करीब 20 लाख लोगों ने देखा और 10 घंटे के अंदर इसके दर्शकों की तादाद 1 करोड़ से ज्यादा हो गई. ये किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है. इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर भी नजर आएंगे. ट्रेलर को मुंबई में रिलीज किया गया था और ट्रेलर रिलीज होने के कुछ मिनटों के भीतर ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा.

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत

Image
hindinews18 मध्य प्रदेश में 24 घंटों के भीतर हुए चार बड़े सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. राज्य में सबसे भयावह हादसा  सागर  जिले में हुआ, जहां शाहगढ़ थाना क्षेत्र के टीकमगढ़ तिराहे पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई और आधा दर्जन से ज्यादा अन्य श्रद्धालु घायल हो गए. बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग फुटेरा गांव से टीकमगढ़ जिले के बगाज माता के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. वहीं,  सीधी  जिले की चुरहट तहसील में सोन नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार डस्टर और बोलेरे गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. दोनों गाड़ियों में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

राजधानी में बीच सड़क पर दंपति को गोलियों से भूना, पति की मौत

Image
hindinews18 राजधानी के पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी के पास सोमवार करीब रात साढ़े नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल पत्नी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान महारानी कॉलोनी निवासी राजधानी उत्सव हॉल के मालिक अलख निरंजन कुमार के रूप में की गई है वही उनकी पत्नी रिंकू देवी एनएमसीएच में नर्स के पद पर पदस्थापित है. बताया जाता है कि अलख निरंजन अपनी पत्नी रिंकू देवी  के साथ बाइक पर सवार होकर एनएमसीएच अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान महारानी कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अलख की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

खाते में मिनि‍मम बैलेंस रखने पर SBI ने दी राहत

Image
hindinews18 भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को बड़े शहरों के बचत खाते की मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) की राशि की सीमा घटाकर 3000 रुपये कर दी. इससे पहले शहरी इलाकों के बचत खातों के मासिक औसत बैलेंस की राशि पांच हजार रुपये थी जबकि ग्रामीण इलाकों के लिए 1000 रुपये तय किया गया था. एसबीआई ने कहा कि पेंशनधारकों और नाबालिगों को न्यूनतम औसत बैलेंस बरकरार नहीं रखने की छूट दी गई है. इनमें वित्तीय समावेशन खाता, मूल बचत जमा खाता, लघु खाता, पहली उड़ान और पहला कदम खाता भी शामिल है. साथ ही एसबीआई ने बताया कि सभी जनसंख्या समूहों और श्रेणियों के मासिक औसत बैलेंस के रखरखाव में 20% से 50% तक संशोधन किया गया है. इससे पहले, बैंक ने कहा था, "एसबीआई के संशोधित शुल्कों की सूची के अनुसार, खातों में मासिक औसत बैलेंस राशि को नहीं रख पाने पर 100 रुपये तक का जुर्माना और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया जाएगा.

सेना प्रमुख की चेतावनी-भारत में घुसेंगे आतंकी तो जमीन में गाड़ते रहेंगे

Image
hindinews18 भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सरहद पार आतंकियों पर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आतंकी घुसपैठ की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें ढाई फुट जमीन के अंदर दफनाते रहेंगे. थलसेना प्रमुख ने कहा," वो (आतंकवादी) इधर आएंगे, हम उनको रिसीव करेंगे, ढाई फुट जमीन के नीचे भेजते रहेंगे." इसके आगे उन्होंने कहा, "सरहद के उस पार जो आतंकवादी हैं, वो तैयार बैठे हैं. हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे हैं."

'पद्मावती' में शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक, पहली बार रॉयल अवतार में आए नजर

Image
अमर उजाला संजयलीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के फर्स्ट लुक का फैंस को काफी समय से इंतजार था। फिल्म मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म करते हुए दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक और पोस्टर रिलीज किया था। इसके बाद फिल्म में शाहिद कपूर का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। 

टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसा बोल गए बिग बी, खुश हो जाएंगे रोहित शर्मा

Image
अमर उजाला आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया को बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में बधाई दी। बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद बिग बी क्रिेकट मैच देखना नहीं भूलते। इसका सबूत है उनका ट्विटर एकाउंट। अकसर स्टेडियम में पहुंच कर भारतीय टीम की हौंसला अफजाही करने वाले अमिताभ बच्चन ने इस बार सोशल मीडिया पर जीत का जश्न इस अंदाज में मनाया।  हाल ही में भारत के सीरीज जीतने की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने सेशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत मे सीरीज जीत ली है!! बधाईयां.. एकदम धो डाला!! और रोहित का 6 जो स्टेडियम के बाहर गया था!! ऐतिहासिक'। Amitabh Bachchan   ✔ @SrBachchan T 2557 - INDIA wins the series against AUSSIES !! Congratulations ..एकदम धो डाला !! and Rohit 6 that went out of the stadium .. historic !! 12:21 PM - Sep 24, 2017   251 251 Replies     546 546 Retweets     5,127 5,127 likes

आने वाले इन चार द‌िनों में लगातार बंद रहेंगे बैंक

Image
अमर उजाला बैंकों से जुड़ा अगर कोई काम पेंडिंग है तो जल्दी से निपटा लीजिए। आने वाले समय में लगातार बैंक बंद होने से प्रॉब्लम हो सकती है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में हम यहां बताएंगे कि इन छुट्टियों से पहले किस दिन आप अपने बैंक वाले से भी काम निपटा लें।

मणिपुर छात्र की मौत का मामला पहुंचा योगी तक

Image
अमर उजाला मणिपुर के छात्र प्रवीश चमन की संदिग्ध हालात में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए मामले में ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि मामले की सही तरह से जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाए। साथ ही, कहा गया है कि इस घटना से एनसीआर में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों में चिंता है।

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

Image
Aajtak आजकल देश में फिल्म 'न्यूटन' की ही हर जगह चर्चा है. चर्चा का कारण भी खास है. दरअसल फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. सभी राजकुमार राव, आनंद एल राय, अमित मसूरकर को बधाई देने में व्यस्त हैं, लेकिन फिल्म में एक और एक्टर अहम रोल में है. अगर आप इन्हें पहचान नहीं पाए हैं, तो बता दें कि ये 'लगान' फिल्म के 'भूरा' और फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के 'माधो' हैं. अब तक रघुवीर की 8 फिल्में ऑस्कर्स में गई हैं, जिनमें सलाम बॉम्बे (1985), रुडाली (1993), बैंडिट क्वीन (1993), 1947 अर्थ (1999), लगान (2001), वाटर (2005), पिपली लाइव (2010) और न्यूटन (2017) के नाम शामिल हैं.

फिर चमके पंड्या, टेस्ट के बाद अब वनडे में भी भारत नंबर वन

Image
hindinews18 ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने फिर ज़रूरत के समय समझदारी से अर्धशतकीय पारी खेली. जिससे भारत ने तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 से अजेय बढ़त भी हासिल की. साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टीम रैकिंग में भी पहला स्थान हासिल किया. बता दें कि भारत टेस्ट में भी नंबर वन पर कायम है. रोहित शर्मा (62 गेंदों पर 71 रन) और मुंबई के उनके साथी अंजिक्य रहाणे (76 गेंदों पर 70 रन) ने पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन वह पंड्या थे जिन्होंने भारत को सफल मुकाम तक पहुंचाया. इस ऑलराउंडर ने चौथे नंबर पर उतरने के बाद 72 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. भारत ने 47.5 ओवर में पांच विकेट पर 294 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा

LIVE IND-AUS: हार्दिक पंड्या की फिफ्टी, भारत पहुंचा जीत के करीब

Image
dainikbhaskar इंदौर. वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 294 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या (63) और मनीष पांडेय (12) क्रीज पर हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवरों में 293/6 रन बनाए। 

INDvsAUS Live: ‌टीम इंडिया के जल्दी-जल्दी विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी

Image
Amarujala ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया संकट की स्थिति में पहुंच गई है। कप्तान विराट कोहली (28) और केदार जाधव (2) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 36 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 31* और मनीष पांडे 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

INDvsAUS Live: ‌टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, कप्तान कोहली 28 रन बनाकर आउट

Image
Amarujala ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर्स शतकीय साझेदारी के बाद पवेलियन लौट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 34 ओवर में दो विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 28* और हार्दिक पांड्या 29* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर्स रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 139 रन की साझेदारी की। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पांचवां और वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया।

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

Image
Amarujala कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो झटके दिए हैं। यादव ने स्टीव स्मिथ को आउट किया वहीं चहल ने खतरनाक मैक्सवेल को स्टंपिंग कराया। इसके थोड़ी देर बाद ट्रेविस हेड को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। पीटर हैंड्सकाब को बुमराह की गेंद पर मनीष पांडेय ने शानदार कैच पकड़ पवेलियन भेजा। हैंड्सकाब ने तीन रन बनाए। 

INDvsAUS Live: ‌कंगारुओं के 5 विकेट धड़ाधड़ गिरे, स्कोर 48 ओवर में 275/6

Image
amarujala कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो झटके दिए हैं। यादव ने स्टीव स्मिथ को आउट किया वहीं चहल ने खतरनाक मैक्सवेल को स्टंपिंग कराया। इसके थोड़ी देर बाद ट्रेविस हेड को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। पीटर हैंड्सकाब को बुमराह की गेंद पर मनीष पांडेय ने शानदार कैच पकड़ पवेलियन भेजा। हैंड्सकाब ने तीन रन बनाए।

राम रहीम और डेरे के लिए बहुत बुरी खबर, शाह मस्ताना समर्थकों का बड़ा फैसला

Image
अमर उजाला साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए बड़ी बुरी खबर आई है। ऐसे में अब वह क्या करेगा और कौन साथ देगा उसका। दरअसल, राम रहीम की प्रॉपर्टी अटैच होने की कार्रवाई के दौरान ही अब डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के समर्थकों ने राम रहीम से किनारा कर लिया है। हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर मांग की गई है कि गुरमीत सिंह राम रहीम से उनका कोई वास्ता नहीं है और वे शाह मस्ताना के अनुयायी हैं। ऐसे में शाह मस्ताना के डेरों को गुरमीत राम रहीम के मामले में अटैच न किया जाए।

BHU में छेड़छाड़: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग; 2 Oct तक यूनिवर्सिटी बंद

Image
DainikBhaskar वाराणसी. बनारस  हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में शुरू हुआ बवाल शनिवार-रविवार रात को भी नहीं थमा। स्टूडेंट्स पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद हालात और भी बिगड़ गए हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी के लड़के-लड़कियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और टू-व्हीलर्स फूंक दिए। मामला बढ़ने पर भारी पुलिस फोर्स बीएचयू कैंपस में घुस गई और हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को आने से रोका। वहीं, उपद्रव कर रहे स्टूडेंट्स को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई। लाठीचार्ज और भगदड़ में तीन स्टूडेंट जख्मी हुए हैं।  10 थानों की पुलिस, फिर भी   हालात में सुधार नहीं​..

INDVsAUS: इंदौर में सीरीज सील कर वनडे की बादशाह बनेगी विराट ब्रिगेड

Image
Aajtak ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया इंदौर में ही सीरीज को सील करने के इरादे से उतरेगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में हुए पहले वनडे में 26 रन से मात दी थी, वहीं कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे में 50 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

DANCE PLUS 3: असम के बिर राधा शेरपा ने जीती ट्रॉफी

Image
Aajtak स्टार प्लस के मोस्ट एंटरटेनिंग शो डांस प्लस 3 के विजेता का ऐलान हो गया है. मास्टर पुनीत की गैंग के बिर राधा शेरपा डांस प्लस के तीसरे सीजन के विनर बने. अमरदीप सिंह नाट फर्स्ट रनरअप, आर्यन पात्रा दूसरे और तरुण-शिवानी तीसरे रनरअप घोषित किए गए. बिर को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली. हालांकि टीवी पर यह ग्रैंड फिनाले शो आज ऑनएयर होगा. खबर है कि फिनाले में ब्रेक डांस गुरु प्रभुदेवा भी हिस्सा बनेंगे.

UN के मंच से हुई धुलाई से बौखलाया PAK, बोला- दुश्मनी रखता है भारत

Image
Aajtak संयुक्त राष्ट्र के मंच से हुई धुलाई से पाकिस्तान बौखला गया है. राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब में पाकिस्तान की ये बौखलाहट सामने आई है. भारत के संबोधन के जवाब में पाकिस्तान ने फिर से कश्मीर का राग अलापा और आतंकवाद की बात न करते हुए उल्टे कश्मीर को विवादास्पद इलाका बताया. पाकिस्तान ने कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने से इनकार किया.

टीजर को मिले 48 घंटे में 16 मिलियन हिट, फिल्म पर कोर्ट ने लगाई रोक

Image
Aajtak तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म मर्सल का टीजर दो दिन पहले ही रिलीज किया गया था. इसे रिलीज के दो दिन के भीतर 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है. यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है. मगर फिल्म पर फिलहाल संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं. शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट ने इस फिल्म पर अंतरिम अवधि के लिए रोक लगाई थी. कोर्ट ने तीन अक्तूबर तक फिल्म के टाइटल मर्सल का इस्तेमाल किसी भी तरह के विज्ञापन और प्रचार में न करने करने का आदेश दिया था.

UN के मंच से सुषमा ने उठाए ये 10 मुद्दे, PAK को दिखाया आईना, चीन-US को भी लपेटा

Image
Aajtak संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र के संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निशाने पर पाकिस्तान के अलावा चीन और अमेरिका भी रहे. सुषमा स्वराज ने अपनी बात की शुरुआत तो पीएम मोदी द्वारा उठाए गए विकास कार्यों को बताने से की, लेकिन आतंकवाद के मसले पर आते-आते विदेश मंत्री ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी. सुषमा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जिन समस्याओं का समाधान तलाश रहा है उनमें आतंकवाद सबसे ऊपर है.

जम्मू कश्मीर के उरी में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

Image
Aajtak जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. इलाके में दो और आतंकियों के अब भी छुपे होने की आशंका है. सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी. दरअसल शनिवार शाम यहां तीन हथियारबंद आतंकी देखे गए थे. इस सूचना के बाद सुरक्षाबल इन आतंकियों को पकड़ने गए, तो वे कलघाई में जा छुपे. इस सूचना के बाद सेना यहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया.

राज ठाकरे ने शेयर किया कार्टून, PM मोदी को 2019 तक खींचता दिखा दाऊद

Image
Aajtak फेसबुक से जुड़ने के बाद मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं. रविवार को भी ठाकरे ने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्टून शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया. कार्टून में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मर्जी से इंडिया आता हुआ दिखाई दे रहा है और पीएम नरेंद मोदी उसके पीछे रस्सी से खिंचते चले आ रहे हैं है. कार्टून के साथ ठाकरे ने यह मैसेज भी शेयर किया कि, 'दाऊद खुद भारत आना चाहता है, लेकिन मोदी उसे लाने का श्रेय ले रहे हैं'.  

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर

Image
hindinews18 उत्तर प्रदेश के  सहारनपुर   जिले में शब्बीरपुर में हिंसक घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सहारनपुर का दौरा किया था. वह क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं की  के बाद पीड़ितों से मिलने यहां आई थीं.  हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ ने अफसरों  की एक टीम को यूपी रवाना किया.

मुश्किल में भंसाली की 'पद्मावती', करणी सेना ने जलाए पोस्टर

Image
News18Hindi फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म से नाराज लोग फिर सामने आए. राजस्थान की राजपूत करणी सेना फिल्म का विरोध कर रही है. फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया में एक कैंपेन भी शुरू किया गया है. इसके अलावा फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए. फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि ये फिल्म राजपूत समुदाय को दिखाकर ही रिलीज की जाए. शनिवार को समुदाय के एक एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. राज मंदिर सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की गई और पोस्टर जलाए गए

शौचालय महिलाओं के लिए 'इज्जतघर', PM मोदी बोले- जरूर बनवाएं

Image
AajTak प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर शहंशाहपुर में शौचालय की नींव रख स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. पीएम ने यहां एक जमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम में से कोई गंदगी में नहीं रहना चाहता लेकिन फिर भी स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है यह स्वभाव हमारे देश में पनपा नहीं है. उन्होंने कहा कि गंदगी हम करते हैं और स्वच्छता कोई और करेगा, यह प्रवृत्ति हमारे समाज से गई नहीं है.

डेरे में जन्मे अनुयायी का सनसनीखेज खुलासा, शुरू से अश्लील फिल्में देखने का शौकीन राम रहीम

Image
aajtak डेरा सच्चा सौदा में जन्मे और वहीं शादी करने वाले गुरदास सिंह ने गुरमीत राम रहीम को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है. आजतक/इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए उसने बताया कि राम रहीम को शुरू में अश्लील फिल्में देखने का बहुत शौक था. बाद में उसका यही शौक कहीं ना कहीं अय्याशी में बदल गया. गुरदास सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 23 सितंबर को  राम रहीम  ने जिस वक्त डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभाली थी. उस समय तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को कहा था कि डेरे के अंदर कभी किसी को साथ भी मत रखना. डेरे के अंदर अपना परिवार मत रखना. डेरे को कभी ट्रस्ट में तब्दील मत करना और डेरे में कारोबारी गतिविधियां न करना नहीं तो यह डेरा बर्बाद हो जाएगा. गुरदास ने बताया कि सबसे पहले प्रेम नाम की एक महिला गुरमीत सिंह को लड़कियां सप्लाई किया करती थी. उसके बाद गुरमीत की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसकी गुफा से जुड़ता हुआ लड़कियों का स्कूल खोला गया. बाद में हॉस्टल खोला गया. 11वीं और 12वीं क्लास की जिन लड़कियों पर गुरमीत की नजर पड़ जाती थी, प्रेम नामक महिला उन लड़कियों से जुड़ी हर...

रफ्तार में दौड़ती ट्रेन की छत पर चला रहा था साइकिल, तभी बिगड़ा बैलेंस

Image
Amarujala सिर के ऊपर  हाईटेंशन  तार, पांव के नीचे हवा से बातें करती ट्रेन, बीच में एक साइकिल पर सवार  लापरवाह  लड़का... तभी बिगड़ गया  बैलेंस  और.. यूट्यूब पर अपलोड किये गए इस वीडियो में दो लड़के तेजी से चल रही ट्रेन की छत पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नही, वे एक दूसरे को सहारा देते हुए साइकिल भी साथ लेकर आ गए। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाना भी जारी रखा। 

19 साल की लड़की ने एक हफ्ते में इतनी बार जीती लॉटरी कि करोड़ों में पहुंचा बैंक बैलेंस

Image
amarujala  क्या कभी आपने कोई लॉटरी जीतने का सपना देखा है? कभी यह ख्याली पुलाव पकाया है कि लॉटरी लगते ही आप क्या-क्या काम करेंगे? अमूमन ऐसी ख्वाहिश हर किसी के मन में पलती है।  लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसने न सिर्फ इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा, बल्कि जीता भी। वो भी दो-दो बार। इस लड़की का एक हफ्ते में ही दो-दो बार जैकपॉट लग गया। अमेरिका की रहने वाली 19 साल की रोजा डॉमिनिग्वेज ने लॉटरी के पांच टिकट खरीदे थे। एक टिकट की कीमत 320 रुपये थी। लॉटरी जीतने के बाद इनके बटुए में करीब 4 करोड़ 23 हजार रुपये प्रवेश कर चुके हैं। 

मुंबई के कांदिवली इलाके की एक इमारत में आग, 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Image
अमर उजाला मुंबई के कांदिवली इलाके कि एक इमारत में भयानक आग लग गई है।  मौके पर आठ दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। बिल्डिंग में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। बिल्डिंग से अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं  है।

मुश्किल में आई पहलाज निहलानी की 'जूली 2', कॉपीराइट उल्लंघन का लगा आरोप

Image
amarujala सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  पहलाज निहलानी  फिल्म ' जूली 2 ' को लेकर एक बार फिर विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो 'जूली' के निर्माता पचिसिया ने पहलाज निहलानी के साथ फिल्म का डायरेक्शन करने वाले दीपक शिवदासानी पर भी कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है।

denikbhaskar

Image
इस एक्टर की फिल्म ने फर्स्ट डे की तगड़ी कमाई, तोड़ेगी सलमान-SRK का रिकॉर्ड जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'जय लव कुश' ने फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड 39.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि अभी इसके ऑफिशियल आंकड़े नहीं आए हैं। फिल्म ने अमेरिका में ही पहले दिन 3.64 करोड़ की कमाई की। फिल्मी जानकारों के मुताबिक यह मूवी 'बाहुबली 2'  और 'कैदी नंबर 150' के बाद साउथ की बिगेस्ट सुपरहिट साबित होगी। बता दें कि 'जय लव कुश' 21 सितंबर को रिलीज हुई है।  तोड़ सकती है सलमान-शाहरुख की फिल्मों का रिकॉर्ड..

amarujala

Image
बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने  मुंबई पुलिस  की गिरफ्त में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पिछले साल  दाऊद  की पत्नी मेहजबीन और उसकी पत्नी रिजवाना दुबई में मिलीं थीं।  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कासकर ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी पासपोर्ट से दुबई गई थी लेकिन उस पासपोर्ट में उसका नाम क्या था यह उसे याद नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसने भाभी से आखिरी बार रिजवाना के फोन से ही बात की थी। रिजवाना अपने चार बच्चों के साथ दुबई में ही रहती है। दाऊद ने फोन टैपिंग के डर से मुंबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों तक को फोन करना छोड़ दिया था।  कासकर ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि इंडिया का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम बीमार है। बता दें कि इस पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि दाऊद वापस भारत आना चाहता है, और वह कई बीमारियों से ग्रसित है। 

Aaj tak

Image
ऑस्ट्रेलियाई टीम को राहत, इंदौर वनडे में खेल सकते हैं एरॉन फिंच भारत दौरे पर हार से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच टीम इंडिया के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मैच में खेल सकते हैं. बता दें कि वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया इंदौर वनडे में आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है क्योंकि डेविड वॉर्नर के साथ उनके नए ओपनिंग पार्टनर हिल्टन कार्टराइट टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में फिंच की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी और मजबूत हो जाएगी.

News18Hindi

वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरण कौर की हत्या कर दी गई है. दोनों के शव पंजाब के मोहाली स्थित उनके घर में मिले हैं. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि घर से सिंह के कार्ड, टीवी और कई अन्य सामान गायब हैं.

मुंबई : पेट्रोल की बड़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना सांसद हिरसात में

नोएडा में लड़की के साथ दुष्कर्म

Image
नोएडा में एक कॉल सेंटर मे काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । बदमाशो ने लड़की को कार मे किडनेप कर उसके साथ गेंग रेप किया । यह घटना शुक्रवार रात की है । दुष्कर्म के बाद लड़की को दिल्ली मे अक्षरधाम के पास फेंका । जहा से पुलिस लड़की को लेकर नोएडा सेक्टर - 39 पुलिस थाने पहुंची । बदमशों की तलाश जारी है ।

इस फिल्म ने कमाए 2 दिन मे 60 cr

Image
 जूनियर NTR की तेलुगू फिल्म जय लव कुश ने 2 दिन मे कमाए 60 cr फिल्म ने पहले दिन मे 49 करोड़ की कमाई कर ली थी । इस फिल के प्रोड्यूसर NTR के भाई कल्यानराम है । यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज हुई थी।

रेप के आरोप मे फलाहारी बाबा अरेस्ट

Image
 रेप के आरोपी बाबा फलाहारी महाराज को अलवर पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया है । पुलिस के अलवर पाहुचने की खबर मिलते ही बाबा एक प्राइवेट हॉस्पिटल मे एड्मिट हो गया था । जहा से उसे पुलिस द्वारा सरकारी हॉस्पिटल मे शिफ्ट किया गया। बाबा पर बिलासपुर (छतीसगढ़) की एक लड़की ने आरोप लगाया था ।

प्रधुम्न मर्डर केस

Image
प्रधुम्न  मर्डर केस की जाच करने CBI पाहुची रेयान स्कूल 

मोदी का वाराणसी दौरा

Image
वाराणसी :- मोदी पहुचे शहंशाहपुर गाँव जहा पर उन्होने पशुधन मेले का इनोग्रेशन किया । उन्होने कहा की हमे शहर को स्वच्छ बनाना है। गाँव वालो को अहम बाते बताई जिसमे 1000 करोड़ की योजनयो की जानकारी दी।