जम्मू कश्मीर के उरी में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

Aajtak

प्रतीकात्मक फोटो.

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. इलाके में दो और आतंकियों के अब भी छुपे होने की आशंका है. सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.
दरअसल शनिवार शाम यहां तीन हथियारबंद आतंकी देखे गए थे. इस सूचना के बाद सुरक्षाबल इन आतंकियों को पकड़ने गए, तो वे कलघाई में जा छुपे. इस सूचना के बाद सेना यहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया.

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर