खाते में मिनि‍मम बैलेंस रखने पर SBI ने दी राहत

hindinews18

खाते में मिनि‍मम बैलेंस रखने पर SBI ने दी राहत

भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को बड़े शहरों के बचत खाते की मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) की राशि की सीमा घटाकर 3000 रुपये कर दी. इससे पहले शहरी इलाकों के बचत खातों के मासिक औसत बैलेंस की राशि पांच हजार रुपये थी जबकि ग्रामीण इलाकों के लिए 1000 रुपये तय किया गया था.

एसबीआई ने कहा कि पेंशनधारकों और नाबालिगों को न्यूनतम औसत बैलेंस बरकरार नहीं रखने की छूट दी गई है. इनमें वित्तीय समावेशन खाता, मूल बचत जमा खाता, लघु खाता, पहली उड़ान और पहला कदम खाता भी शामिल है.

साथ ही एसबीआई ने बताया कि सभी जनसंख्या समूहों और श्रेणियों के मासिक औसत बैलेंस के रखरखाव में 20% से 50% तक संशोधन किया गया है.

इससे पहले, बैंक ने कहा था, "एसबीआई के संशोधित शुल्कों की सूची के अनुसार, खातों में मासिक औसत बैलेंस राशि को नहीं रख पाने पर 100 रुपये तक का जुर्माना और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर