राजधानी में बीच सड़क पर दंपति को गोलियों से भूना, पति की मौत

hindinews18

राजधानी में बीच सड़क पर दंपति को गोलियों से भूना, पति की मौत

राजधानी के पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी के पास सोमवार करीब रात साढ़े नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल पत्नी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान महारानी कॉलोनी निवासी राजधानी उत्सव हॉल के मालिक अलख निरंजन कुमार के रूप में की गई है वही उनकी पत्नी रिंकू देवी एनएमसीएच में नर्स के पद पर पदस्थापित है.

बताया जाता है कि अलख निरंजन अपनी पत्नी रिंकू देवी  के साथ बाइक पर सवार होकर एनएमसीएच अस्पताल से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान महारानी कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अलख की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर