फिर चमके पंड्या, टेस्ट के बाद अब वनडे में भी भारत नंबर वन
hindinews18

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने फिर ज़रूरत के समय समझदारी से अर्धशतकीय पारी खेली. जिससे भारत ने तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 से अजेय बढ़त भी हासिल की. साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी टीम रैकिंग में भी पहला स्थान हासिल किया. बता दें कि भारत टेस्ट में भी नंबर वन पर कायम है.
रोहित शर्मा (62 गेंदों पर 71 रन) और मुंबई के उनके साथी अंजिक्य रहाणे (76 गेंदों पर 70 रन) ने पहले विकेट के लिए 139 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन वह पंड्या थे जिन्होंने भारत को सफल मुकाम तक पहुंचाया. इस ऑलराउंडर ने चौथे नंबर पर उतरने के बाद 72 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं.
भारत ने 47.5 ओवर में पांच विकेट पर 294 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा

Comments
Post a Comment