गोलमाल अगेन ने रिलीज होने से पहले बनाया ये रिकॉर्ड

hindinews18

गोलमाल अगेन ने रिलीज होने से पहले बनाया ये रिकॉर्ड

'गोलमाल अगेन' को आप इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म भी कह सकते हैं. 'गोलमाल अगेन' दिवाली के मौके पर रिलीज होगी लेकिन दर्शकों में अभी से इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज पैदा हो गया है. पिछले हफ्ते इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था.

'गोलमाल अगेन' के ट्रेलर को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. ट्रेलर रिलीज होने के दो घंटों के भीतर ही इसे फेसबुक और यूट्यूब पर करीब 20 लाख लोगों ने देखा और 10 घंटे के अंदर इसके दर्शकों की तादाद 1 करोड़ से ज्यादा हो गई.

ये किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है. इस फिल्म में अजय देवगन, तबू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर भी नजर आएंगे. ट्रेलर को मुंबई में रिलीज किया गया था और ट्रेलर रिलीज होने के कुछ मिनटों के भीतर ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा.

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर