amarujala

बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे

Dawood is not sick Kaskar new disclosure his wife rizwana and mehjabeen met last year in dubai

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने मुंबई पुलिस की गिरफ्त में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पिछले साल दाऊद की पत्नी मेहजबीन और उसकी पत्नी रिजवाना दुबई में मिलीं थीं। 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कासकर ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी पासपोर्ट से दुबई गई थी लेकिन उस पासपोर्ट में उसका नाम क्या था यह उसे याद नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसने भाभी से आखिरी बार रिजवाना के फोन से ही बात की थी। रिजवाना अपने चार बच्चों के साथ दुबई में ही रहती है। दाऊद ने फोन टैपिंग के डर से मुंबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों तक को फोन करना छोड़ दिया था। 

कासकर ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि इंडिया का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम बीमार है। बता दें कि इस पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि दाऊद वापस भारत आना चाहता है, और वह कई बीमारियों से ग्रसित है। 

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर