डेरे में जन्मे अनुयायी का सनसनीखेज खुलासा, शुरू से अश्लील फिल्में देखने का शौकीन राम रहीम
aajtak

डेरा सच्चा सौदा में जन्मे और वहीं शादी करने वाले गुरदास सिंह ने गुरमीत राम रहीम को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है. आजतक/इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए उसने बताया कि राम रहीम को शुरू में अश्लील फिल्में देखने का बहुत शौक था. बाद में उसका यही शौक कहीं ना कहीं अय्याशी में बदल गया.
गुरदास सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 23 सितंबर को राम रहीम ने जिस वक्त डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभाली थी. उस समय तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को कहा था कि डेरे के अंदर कभी किसी को साथ भी मत रखना. डेरे के अंदर अपना परिवार मत रखना. डेरे को कभी ट्रस्ट में तब्दील मत करना और डेरे में कारोबारी गतिविधियां न करना नहीं तो यह डेरा बर्बाद हो जाएगा.
गुरदास ने बताया कि सबसे पहले प्रेम नाम की एक महिला गुरमीत सिंह को लड़कियां सप्लाई किया करती थी. उसके बाद गुरमीत की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसकी गुफा से जुड़ता हुआ लड़कियों का स्कूल खोला गया. बाद में हॉस्टल खोला गया. 11वीं और 12वीं क्लास की जिन लड़कियों पर गुरमीत की नजर पड़ जाती थी, प्रेम नामक महिला उन लड़कियों से जुड़ी हर जानकारी गुरमीत को बता देती थी.
फिर इन लड़कियों को माफी के नाम पर या सिमरन करने के नाम पर एक विशेष कमरे में ले जाया जाता था. जिस कमरे में माइक्रोफोन लगा होता था. गुफा में बैठा गुरमीत यह सारी बातें स्पीकर के जरिए सुनता रहता था. कमरे में सजावट इस तरह से की गई थी कि कमरा एक तरीके से स्वर्ग में बदल जाता था.
उस कमरे में चारों तरफ मल्टीकलर की लाइटिंग होती थी. अंधेरा हो जाता था और जब लड़की सिमरन करने लग जाती और पिताजी-पिताजी कह कर पुकारने लगती. तब गुरमीत सिंह एक लिफ्ट के जरिए अचानक कमरे में प्रकट होता था और लड़की को बोलता कि गुरमीत तो अपने गुफा में है और वो खुद तो देव लोक से आया है. फिर वह उस लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करता था.
Comments
Post a Comment