मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत

hindinews18

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में 24 घंटों के भीतर हुए चार बड़े सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

राज्य में सबसे भयावह हादसा सागर जिले में हुआ, जहां शाहगढ़ थाना क्षेत्र के टीकमगढ़ तिराहे पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई और आधा दर्जन से ज्यादा अन्य श्रद्धालु घायल हो गए. बोलेरो वाहन में सवार सभी लोग फुटेरा गांव से टीकमगढ़ जिले के बगाज माता के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

वहीं, सीधी जिले की चुरहट तहसील में सोन नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार डस्टर और बोलेरे गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. दोनों गाड़ियों में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Comments

Popular posts from this blog

वह 'हीरो' जिसकी आठवीं फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, भारत का ही है

INDvsAUS Live: ‌ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को दी 294 रनों की चुनौती

सहारनपुर: मायावती के दौरे के बाद फिर हिंसा, योगी ने भेजे अफसर