राम रहीम और डेरे के लिए बहुत बुरी खबर, शाह मस्ताना समर्थकों का बड़ा फैसला
अमर उजाला

साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए बड़ी बुरी खबर आई है। ऐसे में अब वह क्या करेगा और कौन साथ देगा उसका। दरअसल, राम रहीम की प्रॉपर्टी अटैच होने की कार्रवाई के दौरान ही अब डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के समर्थकों ने राम रहीम से किनारा कर लिया है।
हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर मांग की गई है कि गुरमीत सिंह राम रहीम से उनका कोई वास्ता नहीं है और वे शाह मस्ताना के अनुयायी हैं। ऐसे में शाह मस्ताना के डेरों को गुरमीत राम रहीम के मामले में अटैच न किया जाए।
Comments
Post a Comment